सौरिख (कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम नगरिया तालपार में एक युवक को उधारी के पैसे मांगना महंगा पड़ गया। उसे दूसरे पक्ष ने लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल युवक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।
नगरिया तालपार निवासी शिव कुमार पुत्र महेश चंद्र ने बताया कि वह किसान हैं। अपने गांव के ही एक युवक से सोमवार को सुबह अपने उधारी के पैसे मांगने पहुंचे थे। उसने खेेती कराने के लिए रुपये लिए थे। आरोप है कि पहले तो युवक ने पैसे-देने से मना किया।
ऐतराज पर परिजनों के साथ उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वह घायल हो गया। शोरगुल सुनकर पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसेे छुड़ाया। शिव कुमार ने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने घायल युवक को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।