फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जान से मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। असालतनगर की विवाहिता ने पति और देवर पर दहेज के लिए जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उसने कोतवाली में दोनों के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

विवाहिता सोनम दुबे ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2014 में हुआ था। शादी के बाद से पति व देवर दहेज लिए परेशान करने लगे। आए दिन शराब पीकर गाली गलौज व मारपीट करते। शनिवार रात लगभग 10 बजे पति शराब पीकर आया और मारपीट शुरू कर दी। देवर के साथ जान से मारने का प्रयास किया।
मोहल्ले के लोगों ने दरवाजा खुलवाकर उसकी जान बचाई। सुबह दोनों बच्चों को लेकर कोतवाली गई लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। निराश महिला वहीं बैठ गई। इसी बीच डीएम राकेश कुमार मिश्रा व एसपी अमरेंद्र प्रसाद लॉकडाउन का जायजा लेने कोतवाली पहुंच गए। सोमन एसपी के पास पहुंची और आपबीती सुनाई। एसपी ने के निर्देश पर कोतवाली पुलिस सोनम को मेडिकल के लिए सौ शय्या अस्पताल ले गई। कोतवाल शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला ने कार्रवाई से इंकार कर दिया है। पति को कोतवाली बुलवाया गया था, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। यदि महिला तहरीर देगी तो मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें