फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान जा रही किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दुकान में राशन लेने निकली किशोरी को बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी गुरुवार शाम को दुकान पर राशन खरीदने जा रही थी। रास्ते में गांव वद्दापुर निवासी अर्जुन पुत्र संतोष कुमार ने किशोरी को पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूंस कर मकान में बंधक बना लिया। अर्जुन ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। एक घंटे बाद भी घर न पहुंचने पर परिजनों ने किशोरी की तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिली। रात करीब 10 बजे किशोरी घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। शुक्रवार को किशोरी के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रात में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया। कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
पीड़िता को थाने में पीटने का वीडियो वायरल
दुष्कर्म पीड़िता का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कोतवाली पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा रही है। वह कह रही है कि पुलिसकर्मी ने उसे थप्पड़ मारे। कहा कि मां-बाप को बताना जरूरी था क्या, शर्म नहीं आती। पिता ने भी थप्पड़ मारकर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में गुरुवार की घटना को शुक्रवार रात तक थाने में रोककर परेशान करने का आरोप भी पीड़ित पक्ष लगा रहा है। आंसुओं से भरी उनकी आंखें पीड़ितों के साथ अमानवीय व्यवहार होने की हकीकत बयां कर रहे हैं। सदर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक का कहना है कि आरोपी अर्जुन के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता और उसके पिता झूठा आरोप लगा रहे हैं। सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति का कहना है कि वीडियो का संज्ञान लिया है। पीड़िता और उसके पिता से पूछताछ कर बयान दर्ज किए जाएंगे। यदि ऐसा हुआ है तो गलत है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें