गुरसहायगंज। फल खरीद रही महिला के कान से कुंडल खींचकर भाग रहे एक युवक को होमगार्ड जवानों ने पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने उसे पीट दिया। पकड़े गए चोर को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
कोतवाली के गांव मुर्रा निवासी रामचरण की पत्नी फूलमती गुरुवार शाम करीब पांच बजे तिराहा पर लगे ठेले पर फल खरीद रही थी। इसी दौरान एक चोर उनके कान से कुंडल उतार कर भागने लगा। महिला की चीख सुनकर युवकों ने चोर को खदेड़ लिया।
इस दौरान चौराहे पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड ने दौड़कर चोर को पकड़ लिया गया है। इसके बाद चोर को कोतवाली पुलिस ले गई। कस्बा चौकी प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि पकड़ा गया युवक मोहल्ला गांधी नगर का रहने वाले है। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।