फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग कर लोट रहे दरोगा की जीप को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। वाहन चेकिंग कर लौट रहे हसेरन चौकी इंचार्ज की जीप में स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। सिपाही के हाथ और दरोगा की आंख के ऊपर मामूली चोट आई है। सिपाही को मेडिकल कॉलेज भेज गया है। पुलिस ने स्कार्पियो चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नादेमऊ चौकी प्रभारी शेखर सैनी, चालक सचिन, कांस्टेबल शेर सिंह, गार्ड सोनपाल वाहनों की चेेकिंग कर मढ़पुरा पुलिस से नादेमऊ आ रहे थे। सुभाष इंटर कालेज के पास चौराहे पर स्कार्पियों ने उनकी जीप में टक्कर मार दी। स्कार्पियो सवार हसेरन अस्पताल से भाई रामविलास को दवा दिलाकर लौट रहे थे। सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी सुधीर कुमार पुत्र सुरेश चंद्र स्कार्पियो चला रहा था।
हादसे में चौकी इंचार्ज के आंख के ऊपर मामूली चोट और सिपाही शेर सिंह के हाथ में चोट आई है। सिपाही को निजी वाहन से तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि स्कार्पियो चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें