कन्नौज। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने दो तमंचे और चोरी की गई नगदी बरामद की है।
सरायमीरा चौकी प्रभारी कमल भाटी ने गुरुवार रात बस स्टाप के पास से कमलाकांत पुत्र अरविंद और नागेंद्र पुत्र राकेश निवासी सुर्जी सदर कोतवाली हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक तमंचा और चार कारतूसों के अलावा तीन हजार नगदी मिली है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि 24 जून को बस स्टाप के पास से पप्पू किराना की दुकान के पास से राजेंद्र पुत्र गंगाराम अब्दुल सकरी की खड़ी स्कूटी की डिग्गी का ताला तोड़ कर 45 हजार रुपये निकाल लिए थे।
चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी कई दिनों से क्षेत्र में चोरी और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।