सौरिख। क्षेत्र के ईजलपुर गांव में शराब के नशे में पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
ईजलपुर गांव निवासी पूनम के साथ पति रामकिशन ने शराब के नशे में मारपीट कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। जिससे वह घायल होकर गिर पड़ी।
महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने दो शादी की हैं। दूसरी पत्नी के बहकावे में आकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है।