फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों की पिटाई से आहत युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। विदा कराने ससुराल आए युवक का पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद ससुरालियों ने युवक को पीट दिया। इससे आहत होकर युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक के चाचा ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

औरैया जनपद के बिधूना थाना के गांव पुरवाभारामल निवासी आनंद शाक्य (25) पुत्र विजय बहादुर की पांच साल पूर्व सौरिख के गांव कर्री निवासी सुरेंद्र की बेटी आरती से हुई थी। 12 दिसंबर को आनंद के बेटे इंद्रजीत का मुंडन संस्कार था। शाम को कार्यक्रम के बाद अनीता और आनंद के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। इससे 13 दिसंबर को आरती अपने पिता के साथ मायके आ गई थी। 21 दिसंबर को आनंद पत्नी की विदा कराने के लिए कर्री आया था। रविवार को एक बार फिर पति और पत्नी के बीच मारपीट हो गई। इससे ससुरालियों ने आनंद की पिटाई कर दी। इससे आहत होकर उसने जहर खा लिया और ससुराल में ही उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार के साथ पहुंचे आनंद के चाचा प्रेमचंद्र ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें