फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्दन पर चाकू मार वृद्ध महिला को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। घर में सो रही वृद्ध महिला को दो लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। महिला ने घर में रखे 23 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना ठठिया के सुर्सी गांव निवासी श्यामा देवी( 70) पत्नी रामकिशन के चार पुत्र हैं। दो पुत्र दिल्ली में रह कर काम कर रहे हैं। दो गांव में रहते हैं। गांव में रह रहे बड़े पुत्र मलिखान की शादी न होने कारण वह अपनी मां के साथ रह रहा है। श्यामा देवी के नाम तीन बीघा जमीन है। इसे 23 हजार रुपये में शनिवार को उगाई पर उठा दिया था। वह रविवार रात घर के अंदर सो रही थीं। मलिखान बाहर दरवाजे पर सो रहा था। रात करीब तीन बजे घर में दो लोग घुस आए। यह घर में रखे रुपये ले जाने लगे। इतने में श्यामा देवी जाग गईं। गर्दन पर चाकू से हमलाकर दोनों लोग भाग गए। शोर सुनकर पुत्र जाग गया। उसने घटना की जानकारी पुलिस को देकर मां को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। श्यामा देवी ने बताया कि दो लोग उसके घर में घुसे थे। इन्होंने चाकू मारकर घायल कर दिया। घर में रखे रुपये उठा ले गए। थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि लूट का आरोप गलत है। जमीन के विवाद में मारपीट हुई थी। वृद्ध महिला के चाकू लग जाने से वह घायल हो गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें