मानीमऊ(कन्नौज)। मकान निर्माण में मजदूरी करने वाले श्रमिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र के डीगर सिंकपुरवा निवासी दिलीप सरोज (35) पुत्र सुम्मारी सरोज करीब दो साल से अहमदपुर रौनी गांव के बाहर झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहता है। वह आसपास क्षेत्रों में निर्माणाधीन मकानों में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। रविवार की सुबह किसी बात से आहत होकर उसने झोपड़ी के पास खड़े पेड़ की डाल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि अज्ञात कारणों से श्रमिक ने आत्महत्या कर ली है। मामले की छानबीन की जा रही है।