फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले थूका, फिर घर में घुसकर हमला किया, आग लगाई

विज्ञापन
जली गृहस्थी देखते बच्चे। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। थानाक्षेत्र के गांव सिलुआपुर में पड़ोसी ने दरवाजे पर खड़े युवक पर थूक दिया। विरोध करने पर घर में घुसकर हमला बोल दिया। महिलाओं समेत मौजूद लोगों के साथ जमकर मारपीट और घर मेें तोड़फोड़ की। मकान में छप्पर में आग लगा दी और भाग निकले। घटना की जानकारी पर पुलिस में हड़कंप मच गया। फोर्स गांव पहुंची और सात घायलों को तालग्राम सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने छह हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से गांव में तनाव और दहशत है। पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

तालग्राम थानाक्षेत्र के गांव सिलुआपुर निवासी अनुज (22) पुत्र जवाहर लाल शनिवार रात आठ बजे दरवाजे पर खड़ा था। तभी पड़ोसी अनवर खां पुत्र इरशाद खां ने अनुज पर थूक दिया। अनुज ने कोरोना संक्रमण फैलने की बात कहते हुए विरोध किया तो अनवर अपने भाई दिलशाद खां, इख्तियाज खां और सरमन खां, बेटा इरशाद, आसीन खां पुत्र असमत के साथ अनुज के घर में घुस गया। पथराव के साथ परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बेखौफ हमलावरों ने अनुज कुमार, मां किरन देवी, पिता जवाहर, भाई विकास, चाचा बलकरन, शैलेश, चाची प्रीती देवी और ललिता को पीटकर घायल कर दिया। घर मेें तोड़फोड़ कर छप्पर में आग लगा दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। घायलों को सीएचसी तालग्राम भेजकर इलाज कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि जवाहर लाल की तहरीर पर सभी छह हमलावरों के खिलाफ बलवा, आगजनी, तोड़फोड़, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उधर, गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें