फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 72 घंटे में 72 अपराधियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले की पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारियों और उप निरीक्षकों की गाड़ियां लगातार दौड़ती रही। अभियान के दौरान जिले की पुलिस ने बेखौफ घूम रहे 72 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आईजी जोन कानपुर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में सभी थाना, कोतवाली और चौकी प्रभारियों ने 72 घंटे विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सौरिख पुलिस ने एक खानपुर निवासी 25 हजार के इनाम घोषित बदमाश मोहित यादव को गिद्भफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने 20 वांछित, 51 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से चार अपराधियों के कब्जे से पुलिस ने अवैध हथियार बरामद किए। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने वाहनों को चेककर 361 वाहनों का यातायात नियमों का पालन न करने पर चालान कर दिया। एसपी ने बताया कि आगे भी इस तरह के अभियान चलाएं जाएंगे। किसी भी कीमत पर अपराधियों को खुले में घूमने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें