कन्नौज। घर में घुसकर युवक ने हाईस्कूल की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने हर्ष उर्फ मोंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उसका पति चालक और दिल्ली में रहता है। घर में वह और हाईस्कूल में पढ़ने वाली उसकी 13 वर्षीय बेटी रहती हैं। हर्ष अक्सर स्कूल जाते और लौटते समय बेटी से छेड़खानी करता है। 18 जून 2022 को घर में बेटी अकेले थी। इस दौरान हर्ष ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।