कन्नौज। परिवार के साथ मायके से ससुराल आई महिला पर उसके पति ने ही जेवर और रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। युवक ने पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर के हर्ष नगर सरायमीरा निवासी कुलदीप राठौर निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। कोर्ट के आदेश पर सोमवार को उन्होंने पत्नी पूजा शाहू, कासगंज निवासी उसके पिता उमेश चंद्र साहू, भाई रवि साहू, अभिषेक साहू और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसकी शादी तीन साल पूर्व हुई थी।
शादी के बाद से पूजा मायके में रहती है। 18 दिसंबर 2021 को पूजा परिवार के साथ ससुराल में आई। यहां रात को उसकी मां के करीब 10 लाख रुपये के जेवर और दो लाख रुपये चोरी कर लिए। सुबह उठने से पहले सभी लोग घर से चले गए। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।