तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग स्थानों पर दो ट्रक पलट गए। हादसे में दो चालक और एक परिचालक घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है।
प्रतापगढ़ के जेठबारा के बरापुर निवासी मोहम्मद शमद (35) ट्रक चालक हैं। गुरुवार रात वे गुजरात से सब्जी मसाला लादकर गोरखपुर जा रहे थे। इस दौरान तालग्राम के बिचपुुर्वा गांव के पास एक्सप्रेसवे पर ट्रक पलट गया। वे घायल हो गए। राजस्थान के अलवर जनपद के थाना रायपुर के विबेटा निवासी असन खान (37) राजस्थान से टाइल्स लेकर लखनऊ जा रहे थे। उसके साथ परिचालक हसमुद्दीन (30) था। तिर्वा कोतवाली के उमरायपुर्वा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दोनों घायल हो गए।