फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई एंबुलेंस, चालक समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। फरीदाबाद से गोरखपुर शव ले जा रहे वाहन के चालक की आंख लग गई। एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर खेतों में पलट गई। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। दो को ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, सैफई भेजा गया है।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला धौलपुर के किलावदी निवासी शुभम यादव (24) एंबुलेंस से शव लेकर फरीदाबाद से गोरखपुर जा रहे थे। उसके साथ द्वितीय चालक अभय (35) व मृतक के परिजन रामदयाल, विनोद व दीपचंद्र भी थे। शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक शुभम की आंख लग गई। तेज रफ्तार एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर नीचे खेतों में पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सैफई भेजा गया। तीन घायलों का यूपीडा की एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। विनोद ने बताया कि पिता रामदरश (54) की बीमारी के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें