फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चचेरे सालों ने जीजा को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। उन्नाव से शहर में काम की तलाश में आए युवक की पत्नी रिश्तेदार के साथ चली गई। विरोध करने पर हरदोई में रहने वाले दो चचेरे सालों ने युवक को गोली मार दी। मेडिकल कॉलेज में तीन दिन बाद घायल को होश आया और उसने वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों सालों और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

उन्नाव के थाना बांगरमऊ के टूबरपुर्वा निवासी धर्मपाल उर्फ कल्लू (35) एक जून को पत्नी शालिनी के साथ कन्नौज में रोजगार की तलाश में आया था। इनकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। दो बच्चे हैं। दोनों सरायमीरा में किराये के मकान में रहने लगे। रोजगार न मिलने पर पत्नी ने मायके हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र के गांव भदार चलने की जिद की। इस पर दोनों में विवाद हो गया। छह जून को पत्नी ने फोन कर चाचा शिवपाल के भांजे सहवाजपुर हरपालपुर गौरिया निवासी चरन को बुलाया और उसके साथ चली गई। इससे धर्मपाल की शिवपाल और चरन सिंह रंजिश चलने लगी।
21 जून को धर्मपाल शहर के मकरंदनगर में खून से लथपथ मिला था। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को होश में आने पर कोतवाली पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि पत्नी के चाचा शिवपाल के बेटे राहुल और पंकज ने दो साथियों के साथ उसकी पीठ में गोली मार दी थी। कोतवाली पुलिस ने घायल धर्मपाल के चचेरे भाई महेश की तहरीर पर चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें