फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये न देने पर दबंगों ने मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। गांव नगला डाल हरिहरपुर निवासी अखिलेश पाल ने बताया कि 17 जून की शाम को वह भागवत का मंडप विसर्जित कर फर्रुखाबाद के घटिया घाट से ट्रैक्टर व पिकअप से साथियों के साथ वापस आ रहा था। मोहल्ला चौधरियान में पिकअप को मंदिर के पास बैठे दिनेश बाथम, दिलीप, संतोष व कुछ अज्ञात लोगों ने शराब के नशे में रोक लिया और रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर गाली गलौज करते हुए ईंट-पत्थर व सरिया से पीट दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पिकअप में बैठे अभिषेक, ऋषि, ऋतिक, आशीष, आकाश, राहुल व बृजेश को घायल हो गए। बृजेश की आंख फूट गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए तो ये लोग भाग गए। सभी घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बृजेश को गंभीर हालत में सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें