कन्नौज। गुरसहायगंज कोतवाली के गांव पालनगर निवासी साहब सिंह (33) खेती करता था। शनिवार शाम पत्नी सोनी देवी से कहासुनी हो गई। इसके बाद रात को साहब सिंह ने कमरे में आत्महत्या कर ली।
रविवार को सुबह सोकर उठी सोनी ने फंदे पर पति का शव लटका देखा तो बेसुध हो गई। साहब के तीन बच्चे हैं। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)