फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन गैंग की अध्यक्ष समेत छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। फिल्म पृथ्वीराज चौहान के निर्देशक का पुतला फूंकना महिला एकता समाज सेवा संगठन (ग्रीन गैंग) की अध्यक्ष के लिए मुसीबत का सबब बन गया। पुतला फूंकने के दौरान यातायात प्रभावित होने का हवाला देते हुए संगठन की अध्यक्ष और पांच अज्ञात लोगों पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मंगलवार को कस्बे के ठठिया चौराहे पर संगठन की अध्यक्ष अंगूरी देवी दाहड़िया ने समर्थकों के साथ पृथ्वीराज चौहान फिल्म के निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी का पुतला फूंककर विरोध किया था। इस दौरान उन्होंने कन्नौज के राजा जयचंद को फिल्म के जरिये बदनाम करने का आरोप लगाया था। कस्बा चौकी प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने पुतला फूंकने के दौरान यातायात बाधित होने का उल्लेख करते हुए अंगूरी देवी को नामजद कर पांच अज्ञात लोगों पर भी रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें