फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन तक विधवा को रखा बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उमर्दा (कन्नौज)। क्षेत्र के शाह नगर गांव में ससुरालियों ने कमरे में चार दिन तक विधवा को मासूम बच्चे के साथ बंधक बनाए रखा। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुक्त कराया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के थाना रूरा के भिखनापुर निवासी किसान नरेंद्र कुमार प्रजापति ने बेटी मोहनी देवी (27) की 2018 में इंदरगढ़ के शाह नगर निवासी प्रेमचंद्र के साथ शादी की थी। एक साल पूर्व बीमारी से प्रेमचंद्र की मौत हो गई थी। मोहनी अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ ससुराल में रह रही थी। सोमवार को नरेंद्र कुमार ने यूपी डायल 112 को सूचना दी। बताया कि ससुरालियों ने बेटी को बंधक बनाकर रखा है। पुलिस टीम ने मोहिनी को कमरे से बाहर निकलवाया। वह पिता के साथ उमर्दा चौकी पहुंची। यहां चौकी प्रभारी राकेश कुमार को सास, ससुर और देवर के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद मोहनी मायके चली गई। पीड़िता ने बताया कि ससुराल वालों से चार दिन से उसे कमरे में भूखा-प्यासा बंद कर रखा है। आए दिन पीटते हैं, ताकि घर से चली जाऊं। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फोन बंद होने पर पहुंचे पिता को पीटा
पीड़िता के पिता ने पुुलिस को बताया कि चार-पांच दिन से बेटी का मोबाइल फोन बंद था। संपर्क न होने पर वे घर पहुंचे तो ससुरालियों ने बेटी से मिलने नहीं दिया और मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें