फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी युवक की पत्नी की दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांव में अंतिम संस्कार की चल रही तैयारी के समय मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव निवासी सुखवीर सिंह कई वर्षों से दिल्ली में पत्नी राधिका (27) के साथ रह कर प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार रात को राधिका की वहां मौत हो गई। सोमवार को सुखवीर गांव में शव लाकर अंतिम संस्कार की तैयार कर रहा था। इस दौरान फर्रुखाबाद के जहानाबाद थाना के वंथरा गांव निवासी मृतका के पिता विमल प्रताप ने सुखवीर सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें