फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात लाने से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। शादी में दहेेज की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने बरात लाने से इंकार कर दिया। लड़की के पिता ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जटियापुर गांव निवासी किसान ने औरैया के फंफूद थाना क्षेत्र के नुनहा गांव निवासी जितेंद्र के साथ बेटी की शादी तय की थी। बरात 17 जून को आनी थी। शादी तय होने के समय पूरी शादी छह लाख रुपये में करना तय हुआ था।
सगाई के दौरान लड़के के पिता को चार लाख रुपये दे दिए गए थे। सगाई होने के बाद लड़के पक्ष के लोगों ने दो लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर जितेंद्र कुमार और परिजनों ने बरात लाने से इंकार कर दिया। लड़की के पिता ने जितेंद्र, विनोद, राजकुमारी, कुंवर बहादुर, प्रीती, बृजेश, प्रियंका और प्रियंका के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें