फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में मिले शहर से लापता तीन बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के मोहल्ला बजरिया शेखाना से लापता हुए तीन बच्चे अलीगढ़ में मिल गए। बाल कल्याण समिति से मिली जानकारी के बाद अलीगढ़ पहुंची पुलिस टीम बच्चों को सकुशल अपने साथ ले आई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बजरिया शेखाना निवासी अयान पुत्र रहीश, उवैद पुत्र मोबीन और गुड्डू पुत्र मोहम्मद उमर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एक साथ लापता हो गए थे। तीनों की उम्र 13 से 14 साल है। शनिवार सुबह बाल कल्याण समिति को अलीगढ़ से तीनों बच्चों के मिलने की जानकारी मिली। एसपी प्रशांत वर्मा के निर्देश पर शेखाना चौकी प्रभारी किशनवीर सिंह तत्काल बच्चों को लेने अलीगढ़ रवाना हुए। शनिवार शाम को पुलिस अलीगढ़ से बच्चों को लेकर सदर कोतवाली लौटी। यहां बच्चों को देखते ही परिजनों के आंसू निकल आए। सदर कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि बच्चे
विज्ञापन

किसी तरह हरियाणा के सोनीपत पहुंच गए थे। वहां से वह अलीगढ़ आ गए थे। बच्चों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें