फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारों के साथ पत्नी ने पति और ससुरालियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जेवर लौटाने की मांग पर रिश्तेदारों के साथ पहुंची महिला ने पति, सास और ननद को लाठी-डंडों से पीट दिया। घायल सास की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मधुपुर निवासी सुखरानी उर्फ सतरानी ने बहू कोमल, बैसापुर पट्टी तिर्वा में रहने वाले उसके पिता रामबाबू, तिखवा मानीमऊ सदर कोतवाली निवासी रिश्तेदार दीपू कटियार, सुशील, राम प्रकाश, शिवा और गोपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि 2020 में उसने बेटे प्रदीप की शादी कोमल के साथ की थी। शादी के बाद से कोमल मायके में रह रही है। 13 मार्च 2022 को रामबाबू बेटी कोमल को घर लेकर आए और छोटी बहन की शादी होने की बात कहते हुए कुछ दिनों के लिए करीब चार लाख के जेवर ले गए। 13 मई को कोमल को फोन कर जेवर लौटाने की बात कही तो शाम को कोमल पिता और रिश्तेदारों के साथ घर आई। यहां लाठी-डंडों से उसे व उसके बेटे प्रदीप और बेटी शिवानी को पीट दिया। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि महिला की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें