फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों को नशीली गोलियां देने वाली किशोरी पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रेमी से मिलने की चाहत में माता पिता और दो भाइयों को नशीली गोलियां खिलाने वाली किशोरी के विरुद्ध पुलिस ने जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। किशोरी की मां ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सदर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (14) इटावा निवासी एक युवक के साथ सोशल मीडिया के जरिये संपर्क में आ गई थी। सोशल मीडिया पर ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। बीती 31 मई की रात किशोरी ने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाया था। इससे पहले अपनी मां, पिता और दो भाइयों को खाने के बाद मिठाई में नशीली गोलियां दे दीं। मिठाई खाने के बाद चारों की हालत बिगड़ गई। पहले जिला अस्पताल, फिर मेडिकल कॉलेज और इसके बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों की हालत बिगड़ने की सूचना पर प्रेमी भी रास्ते से ही वापस चला गया था। पुलिस ने किशोरी को हिरासत में लेकर आशा ज्योति केंद्र भेज दिया था। बुधवार को किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी।
सदर कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर किशोरी के विरुद्ध जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किशोरी के मां-बाप और दोनों भाई छह जून को अस्पताल से स्वस्थ होकर घर वापस आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें