फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खस कारोबारी पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के मोहल्ला हाजीगंज खुर्द नई बस्ती में खस कारोबारी पर दो भाइयों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कानपुर के हैलट अस्पताल में कारोबारी की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हाजीगंज खुर्द नई बस्ती निवासी जयराम ने पड़ोसी लालाराम और उसके भाई अमित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उनका बेटा रामस्वरुप खस पाउडर का कारोबार करता है। पड़ोसी दोनो भाई पार्टनरशिप में कारोबार करने का दबाव बना रहे थे। विरोध करने पर चार जून को कुल्हाड़ी से बेटे पर हमला कर दिया। कानपुर के हैलट अस्पताल में बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें