फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले पिता को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पिता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलालाबाद कस्बे के एक मोहल्ला निवासी किशोरी (14) ने सोमवार रात पिता पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। किशोरी ने अपने बाबा को पूरी घटना बताई थी। बाबा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो गुरसहायगंज कोतवाली के प्रभारी राज कुमार सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की गई, तो मामला सही निकला। पुलिस ने किशोरी के बाबा की तहरीर पर पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसे जेल भेज दिया। किशोरी के मुताबिक पिता ने उसे चारपाई में बांध दिया था और उसके बाद दुष्कर्म किया। कोतवाली प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
12 वर्ष बाद आया हैवान बनकर
आरोपी पिता लगभग 12 वर्ष पहले घर छोड़कर चला गया था। उसने गेरुवा वस्त्र धारण कर लिए थे और परिवार से कोई संपर्क भी नहीं रखा। कुछ दिन पहले अचानक वह वापस घर पहुंचा। बाबा ने किशोरी की मुलाकात उसके पिता से कराई। दरअसल, आरोपी जब 12 वर्ष पहले घर से गया था तब किशोरी महज दो साल की थी। किशोरी को यह एहसास भी नहीं था कि उसका पिता हैवान बनकर लौटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें