फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकासी की लिमिट बढ़ाने के नाम पर खाते से उड़ाई नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एटीएम कार्ड की लिमिट बढ़ाने का लालच देकर युवक के खाते से जालसाज ने नकदी पार कर दी। मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज आने के बाद पीड़ित को ठगी की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के जलालाबाद निवासी शैलेश कुमार के पास 31 मई को अज्ञात व्यक्ति ने अपने को बैंक अधिकारी बताकर बात की। उसने कहा कि उसके एटीएम की लिमिट बेहद कम है। रुपये निकालने की लिमिट बढ़ाने के लिए एटीएम कार्ड का नंबर पूछा। मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी देने पर खाते से 80 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने गुरुवार को सदर कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें