फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त से मिलने के लिए माता-पिता व भाइयों को खिलाईं नशीली गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने दोस्त से मिलने के लिए माता-पिता और दो भाइयों को मिठाई में नशीली गोलियां खिला दीं। सभी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस का दावा है कि किशोरी के मोबाइल में अश्लील सामग्री भी मिली है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग (65) खेती करते हैं। मंगलवार रात उन्होंने अपनी पत्नी (55), पुत्रों (30) और (25) के साथ खाना खाया था। इसके बाद उनकी पुत्री (14) ने सभी को मिठाई खाने को दी। रात लगभग 11 बजे चारों घर में ही बेहोश हो गए। जानकारी पर किशोरी के चाचा मौके पर पहुंचे और चारों को जिला अस्पताल लाए। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। यहां से चारों को मेडिकल कॉलेज फिर कानपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने शंका के आधार पर किशोरी से पूछताछ की तो उसने बार-बार बयान बदले। देर शाम पुलिस का रवैया सख्त हुआ तो हकीकत सामने आ गई। शहर कोतवाल आलोक कुमार दुबे के मुताबिक किशोरी ने ही परिजनों को मिठाई में नशीली गोलियां मिलाकर खिलाई थी। किशोरी की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिये इटावा में रहने वाले एक युवक से है। युवक से मिलने के लिए किशोरी ने यह करतूत की है। किशोरी के मोबाइल में काफी अश्लील सामग्री भी मिली है। इसके अलावा कई किशोरों और युवकों से आपत्तिजनक चैट्स भी मिले हैं। घटना को लेकर फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें