फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। छात्र को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल कन्नौज के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी रावेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह 11 बजे के करीब उनका बेटा रचित कुमार बीएससी तृतीय वर्ष की परीक्षा देकर घर वापस आ रहा था। घर से थोड़ी दूर पहले ही घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उसे रोक लिया और उस पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार सेे हमला कर दिया। घायल रचित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें