फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम कुंअरपुर बनवारी निवासी शकील (40) गुरुवार को ई-रिक्शा पर सवारियां लादकर छिबरामऊ जा रहा था। जैसे ही वह लक्षीराम नगला गांव के पास पहुंचा, तभी सामने की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक के अलावा गौतम (12) पुत्र वीरेंद्र बाथम, कालिंद्री (35) पत्नी कालिका प्रसाद घायल हो गईं।
विज्ञापन

वारदात के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और घायलों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद शकील व गौतम को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें