कन्नौज। मामूली बात को लेकर हुए हमले में घायल किसान कोमा में है। आईसीयू में उपचार चल रहा है। घायल के भतीजे ने चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा जेमा निवासी बबलू उर्फ रामबाबू का पड़ोसी गांव भगत गाढ़ा चंदन और मुल्लू से मंगलवार को विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियारों ने हमला कर बबलू यादव को घायल कर दिया था। घायल बबलू कोमा में है और कानपुर के अस्पताल में आईसीयू में उपचार चल रहा है। घायल बबलू के भतीजे आदेश यादव ने गुरुवार को चंदन, मुल्लू, शेखर और कल्लू के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।