फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारी ने पत्नी को बंधक बनाया, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। स्वास्थ्य कर्मचारी ने पत्नी को घर में बंधक बना लिया। पुलिस को रुपये देकर पत्नी को हत्या करने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के चौधरियापुर गांव निवासी नम्रता सिंह ने पति अमर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि पति स्वास्थ्य विभाग में यूनिसेफ के नोडल अधिकारी के पद पर तैनात हैं। कई लड़कियों से पति के अवैध संबंध हैं। विरोध करने पर बीते करीब एक माह से पति ने घर बंधक बनाकर के रखा है। पति ने धमकी दी है कि पुलिस को रुपये देकर उसकी हत्या कर देंगे। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें