फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
मंजू (फाइल फोटो)। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर में विवाहिता का शव मिला है। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग भाग गए। पुलिस अधिकारियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर निवासी मंजू (27) का शव उसके कमरे में मिला। मंजू की मौत की जानकारी पाकर मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। घटना के बाद से मंजू का पति गोविंद राजपूत और परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गए।
सूचना पर कोतवाल जयप्रकाश शर्मा व नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा मौके पर पहुंच गए। मृतका के भाई ग्राम घटमापुर जहानगंज निवासी कुलदीप ने बताया कि उसकी बहन अपनी बुआ की बेटी की शादी में गई थी। जहां एक झुमकी गायब हो गई थी। ससुराल लौटने पर उसके साथ मारपीट की गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई। उसकी बहन के एक कान से खून भी निकल रहा था। बहन की शादी सात साल पहले हुई थी। उसके दो बेटियां व एक बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामला आत्महत्या का होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें