फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। कस्बा के मोहल्ला संजय नगर में सफाई कर्मी ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन

संजय नगर निवासी रिंकू (38) ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीलमपुर में सफाई कर्मी पद पर तैनात था। बुधवार को ड्यूटी से लौटा और खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद पंखे के हुक में गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने झांक तो रिंकू फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पत्नी सपना, मां चंद्रबली व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक छह भाइयों में दूसरे नंबर का था। वहीं फांसी लगाने का कारण परिवार में कोई बताने को तैयार नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें