कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बंधक बनाकर विवाहिता को बेरहमी से पीट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। एसपी ने थाना पुलिस को मामला दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार केे ठठिया थाना के गांव हिम्मतपुर बस्ता निवासी राजरानी को पति नीतू कुमार ने परिवार के लोगों के साथ कमरे में बंधक बनाकर पीट दिया। राजरानी गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता को साथ लेकर भाई पंकज कुमार एसपी कार्यालय पहुंचा। यहां एसपी प्रशांत वर्मा को प्रार्थना पत्र दिया। तत्काल एसपी ने घायल राजरानी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ठठिया थाना प्रभारी प्रयाग नारायण बाजपेई को पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।