तालग्राम। राजस्व वसूली करने पहुंचे अमीन को युवक ने साथियों के साथ पीट दिया। अमीन के पास मौजूद अभिलेखों को भी फाड़ डाला। पुलिस ने युवक और उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
तालग्राम क्षेत्र के राजस्व अमीन रामकिशोर यादव ने शनिवार देर रात बमरौली गांव निवासी कन्हैया लाल और उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित अमीन ने बताया कि कन्हैया लाल के पिता मुन्नालाल पर बिजली बिल और बैंक का करीब तीन लाख रुपये बकाया है। इसकी आरसी भी जारी की जा चुकी है। शनिवार को वे बिजली उपकेंद्र में एसडीओ से मिलने गए थे। इस दौरान इन लोगों ने उनके साथ मारपीट की। थाना प्रभारी हरिश्याम सिंह का कहना है कि राजस्व अमीन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं कन्हैया लाल ने बताया कि अमीन अवैध वसूली कर रहा था। मना करने पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया।