फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर के मकान का ताला तोड़कर जेवर-नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। चोरों ने बंद पड़े ट्रांसपोर्टर के मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर पार कर दिए। स्थानीय लोगों ने मकान स्वामी को चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर निवासी महफूज सिद्दीकी गुजरात में ट्रांसपोर्टर हैं। गांव में उनके घर में कोई नहीं रहता है। मंगलवार की रात किसी समय घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। अलमारी तोड़कर करीब डेढ़ लाख के जेवर और 50 हजार की नकदी पार दी। बुधवार सुबह आसपास के लोगों ने जब मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा देखा तो वे लोग अंदर गए तो हालात देखकर महफूज को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें