फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में पशुपालक पर किया फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। मवेशियों की रखवाली कर रहे पशु पालक पर फायर कर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कस्बा सराय प्रयाग निवासी नवाब सिंह दिवाकर पशु पालक हैं। पड़ोसी नवीन कटियार के हाते में जानवर बांधते हैं। सोमवार रात करीब 11 वह चारपाई पर बैठकर जानवरों की रखवाली कर थे। इस दौरान उन पर गोली चलाकर हत्या का प्रयास किया। दूसरे दिन मंगलवार को पीड़ित ने पड़ोसी अजीत, धर्मेंद्र, सर्वेशर और रामसेवक के खिलाफ हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि 30 अप्रैल को इन लोगों से विवाद हुआ था। इससे उसकी हत्या का प्रयास किया गया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मारपीट और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। फायर कर हुए हमले की जांच चल रही है।
दूध से भरे गिलास में लगी गोली, बची जान
पीड़ित नवाब सिंह दिवाकर पुलिस को टूटी गिलास और बुलेट सौंपी है। उसने बताया कि हमलावरों ने जिस समय गोली चलाई थी उस समय चारपाई पर गर्म दूध से भरी गिलास रखी थी। गोली लगने से गिलास टूट गई। गिलास में गोली लगने से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें