फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस व बाल संरक्षण इकाई ने रुकवाया बाल विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट। नाबालिग की बरात आने से एक दिन पहले पुलिस व बाल संरक्षण इकाई गांव पहुंच गई। जांच के बाद नाबालिग व उसकी मां को साथ ले गई। शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर लड़की की उम्र महज 13 साल पाई गई।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दस मई को छिबरामऊ के कुंवरपुर बनवारी से जयदेव के पुत्र सुरजीत की बरात आनी थी। लड़की पक्ष के किसी व्यक्ति ने उसके नाबालिग होने की शिकायत कर दी। सूचना पर पुलिस व जिला बाल संरक्षण इकाई गांव पहुंच गई। लड़की के शैक्षिक प्रमाण पत्रों में उसका जन्म 2009 में दर्शाया गया था, जबकि आधार कार्ड में परिजनों ने संशोधन कराकर 2003 करवा लिया। जांच पड़ताल के बाद टीम लड़की व उसकी मां को साथ ले गई। जिला बाल संरक्षण इकाई के विजय कुमार राठौर ने बताया कि लड़की नाबालिग है। बाल विवाह अपराध की श्रेणी में आता है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें