फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई कर तीन बार बोला तलाक, घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर युवक ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर दी। इसके बाद तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली रिजगीर गांव निवासी रियाजुद्दीन ने रविवार को सदर कोतवाली में अशोकनगर गुरसहायगंज निवासी आसिफ उर्फ मुन्ना, शराफत, संजिदा, शाहरुख, आरिफ और सोहेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि उसके पिता ने चार साल पहले खेत बेच कर बहन परवीन की शादी आसिफ से की थी।
शादी के बाद आसिफ और परिवार के लोग दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर शनिवार को आसिफ और परिवार के लोगों ने उसकी बहन परवीन को पीट दिया। इसके बाद आसिफ ने तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें