तिर्वा। शादी का झांसा देकर युवक ने 10 साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि इस बीच युवक ने उसे कई शहरों में रखा है। शादी से इंकार करने के बाद पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
थाना सौरिख क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि 2012 में थाना सौरिख क्षेत्र के ही एक युवक से उसे प्रेम हो गया। युवक उसे बहला-फुसलाकर घर से ले गया। युवक उसे अलग-अलग जगहों पर अपने साथ रखता रहा और दुष्कर्म करता रहा। मौजूदा समय वह तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में एक स्थान पर किराये पर रहती है। गुरुवार को जब शादी का दबाव बनाया तो उसके साथ मारपीट की। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।