कन्नौज। शादी में दहेज न मिलने से नाखुश पति ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर विवाहिता को घर से पीटकर निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कानपुर नगर के थाना शिवराजपुर के गांव सिकंदरपुर निवासी राम बालक ने बेटी लक्ष्मी देवी की 29 जून 2021 को शादी सदर कोतवाली के रामपुर मुढ़ेरी गांव निवासी सीपू के साथ की थी। शादी के बाद से सीपू दहेज में 50 हजार रुपयों की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर 21 अप्रैल 2022 को सीपू ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर पत्नी लक्ष्मी की पिटाई कर घर से निकाल दिया। सोमवार को पीड़िता ने पति सीपू, ससुर विजय बहादुर, सास, जेठानी छोटी देवी, जेठ दीपू और राज बहादुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।