फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के तीन लोगों को बेहोश कर जहर खुरानों ने की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के बस स्टेशन पर एक ही परिवार के तीन लोगों को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्डड्रिंक पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद मोबाइल और नकदी लूटकर भाग निकले। बेहोशी की हालत में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हरदोई जनपद के थाना बिलग्राम के गांव परसोला में रहने वाली प्रिया देवी अपने 14 वर्षीय भाई आदर्श कुमार और दादी राजकुमारी के साथ रविवार को फरीदाबाद हरियाणा जा रही थीं। शहर के सरायमीरा बस स्टेशन पर वह दिल्ली के लिए बस का इंतजार कर रहीं थीं। रात करीब 11 बजे एक युवक प्रिया के पास आकर बैठ गया और उनके साथ दिल्ली तक जाने की बात कहने लगा। बातों-बातों में युवक कोल्डड्रिंक ले आया और सभी लोगों को पिला दी। इसके बाद तीनों लोग बेहोश हो गए। युवक ने प्रिया से मोबाइल और पर्स से करीब दो हजार रुपये लूट लिए। होश में आने पर प्रिया ने एक यात्री के मोबाइल से जलालाबाद में रहने वाले रिश्तेदार गौतम को फोन किया। गौतम ने पहुंच कर सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शाम होते ही जमा हो जाती अराजकतत्वों की भीड़
बस स्टेशन पर शाम होते ही टप्पेबाजों, अराजकतत्वों और जहरखुरानों की भीड़ जुटने लगती है। बस स्टेशन के सामने 24 घंटे पुलिस तैनाती रहती है। इसके बाद भी इनके हौसले बुलंद रहते हैं। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जहरखुरानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें