फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों की पिटाई से आहत होकर किसान ने की थी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फंदे पर लटके मिले किसान के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि पड़ोसियों की पिटाई से आहत होकर किसान ने आत्महत्या की है। इससे अब हत्या के दर्ज मुकदमे में आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के हरेईपुर गांव निवासी किसान रावेंद्र (50) की पड़ोसी धर्मेंद्र से रंजिश चलती थी। मंगलवार शाम को धर्मेंद्र उसके भाई और पतनी सुमन देवी ने रावेंद्र और उनके बेटे गौरव की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने धर्मेंद्र ओर रावेंद्र के बेटे मोहित को हिरासत में ले लिया था। दूसरे दिन सुबह बुधवार को गांव के बाहर पेड़ पर रावेंद्र का शव फंदे लटका मिला था।
पुलिस ने मृतक की पत्नी कमला देवी की तहरीर पर धर्मेंद्र उसके भाई राजू और धर्मेंद्र की पत्नी सुमन देवी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को आई रावेंद्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी लगाकर आत्महत्या करने की पुष्टि की गई है। उसके एक हाथ में दो जगह खरोंच भी मिली है। पूरे मामले की विवेचना एसएससाई सरेंद्र कुमार को सौंपी गई है। थाना प्रभारी पीएन बाजपेई ने राजू उर्फ सतेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। राजू का भाई धर्मेंद्र और भाभी सुमन अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रयाग नारायण बाजपेई ने बताया कि पड़ोसियों की पिटाई से शर्मसार होकर किसान रावेंद्र ने आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और छानबीन में मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें