फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने टप्पेबाजी में दर्ज की दिनदहाड़े हुई लूट की घटनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। निचली गंग नहर के किनारे खड़िनी से हसेरन जाने वाले मार्ग पर दिनदहाड़े पल्सर सवार लुटेरों ने दस मिनट के अंतराल में दो लूट की घटनाओं को अंजाम दिया। बाद में पुलिस ने खानापूरी करते हुए लूट की घटनाओं को महज टप्पेबाजी में दर्ज कर जिम्मेदारी पूरी कर दी। पीड़ितों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत करने का मन बना लिया है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के घुसुआपुर निवासी राजकुमार व उसके साथ जा रही उदयपुर निवासी दिनेश चंद्र व उसकी भाभी ग्राम मझपुरवा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। निचली गंग नहर के किनारे सड़क पर पल्सर सवार लुटेरों ने तीनों के साथ मारपीट कर चार हजार रुपये, मोबाइल, मंगलसूत्र व कुंडल आदि सामान लूट लिए। उसके बाद कंसुआ निवासी संजीव शर्मा, उसकी पत्नी वर्षा व बहन सोनम के साथ भी मारपीट करते हुए लाखों के जेवरात व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी पीड़ितों को खड़िनी चौकी ले गई।
आरोप है कि यहां पुलिस कर्मियों ने स्वयं तहरीर लिखी और बिना पढ़ाए उस पर हस्ताक्षर करा लिए। उनके साथ दिनदहाड़े लूट की घटना हुई। न्याय न मिला तो सभी उच्चाधिकारियों से मिलकर शिकायत दर्ज कराएंगे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। दबाव बनाकर तहरीर पर हस्ताक्षर कराने का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें