कन्नौज। सीतापुर जिले के दो व्यापारियों से करीब 12 लाख की कीमत के खस के तेल की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद की बात कही है। तीन युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
सीतापुर जिले के बंभौरा महमूदाबाद निवासी खस व्यापारी अभिषेक कुमार और भूपेंद्र सिंह रविवार रात पुलिस को फोन कर बताया कि वह 12 लाख कीमत का खस के तेल का ऑर्डर मिलने पर एक व्यापारी को नगरकोट मोहल्ले में बेचने आए थे। यहां व्यापारी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर तेल लूट लिया।
कोतवाली प्रभारी आलोक कुुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित व्यापारी इससे पहले भी कई बार व्यापारी को तेल बिक्री करने आ चुके हैं। प्राथमिक जांच में मामला रुपयों के लेनदेन को लेकर सामने आया है। फिलहाल तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि अभी तक उन्हें व्यापारियों ने तहरीर नहीं दी है।