फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भवन में चोरों ने लगाया अपना ताला, पंखा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट। ग्राम पंचायत के सभागार का चोरों ने ताला तोड़कर दो पंखे उतार लिए और उसके बाद सभागार में अपना दूसरा ताला भी लगा दिया। मौके पर पहुंचे ब्लाक के एडीओ की मौजूदगी में चोरों की ओर से लगाए गए ताला को तोड़कर छानबीन की गई।
विज्ञापन

तालग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत पनगंवा में गुरुवार रात चोरों ने पंचायत भवन के सभागार का ताला तोड़कर गेट पर दूसरा ताला लगा दिया गया। सुबह साढ़े नौ बजे के करीब पंचायत सहायक ओमश्री जब पंचायत सभागार का ताला खोलने पहुंचीं, तो गेट पर दूसरा ताला लगा पाया। खिड़कियों से झांक कर देखने पर सभागार में लगे सीलिंग फैन गायब थे और कंप्यूटर कक्ष भी खुला पड़ा था। सूचना पर पहुंची प्रधान अनीता देवी ने ब्लॉक के एडीओ पंचायत रवि प्रताप सिंह, एडीओ कृषि अरविंद सिंह, एडीओ मुनीष गौड़ की मौजूदगी में चोरों की ओर से लगाए गए ताले को तोड़ा गया। सूचना पर सराय प्रयाग चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। ग्राम प्रधान अनीता देवी ने बताया कि इससे पहले बीस फरवरी को भी चोरी हुई थी। जिसकी तहरीर भी पुलिस को दी गई थी लेकिन उस प्रकरण में क्या हुआ, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें