फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति के बच्चों को राशन फेंककर देने का आरोप

विज्ञापन
आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम पंचायत बटेला के आंगनबाड़ी केंद्र पर वितरित किए जा रहे राशन में जाति के नाम पर भेदभाव किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। आंगनबाड़ी केंद्र पर अनुसूचित जाति के बच्चों को नहीं छूूने और राशन दूर से फेंककर देने के आरोप लगे हैं। कई ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सौरिख बीडीओ से की है।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र की ग्राम पंचायत बटेला के आंगनबाड़ी केंद्र पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना था कि आंगनबाड़ी केंद्र पर दिसंबर से मार्च माह तक राशन का वितरण नहीं किया गया और अप्रैल माह का राशन बुधवार को वितरित किया जा रहा था। इसमें गर्भवती से लेकर तीन माह से तीन साल तक के बच्चों को राशन दिया जा रहा था, उसमें भी जाति के नाम पर भेदभाव किया जा रहा था। आरोप है कि अनुसूचित जाति के बच्चों को राशन दूर से फेंककर देने की बात कही जा रही है।
ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सौरिख बीडीओ से की है। हंगामे के दौरान धीर सिंह, राधा देवी, दीप्ति देवी, फूलप्यारी, मोनू, श्यामा, अनीता, पूनम, रामानंद, ममता, सरिता, आशा, लटूरी, राम सिंह, सुनीता देवी, मीना व अजय पाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। इधर, एसडीएम अशोक कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें